राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए अपने कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। कटारिया शुक्रवार को मुख्यमंत्री गहलोत से उनके सरकारी निवास पर मिले थे और लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के मद्देनजर इस्तीफा देने की बात दोहराई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया।
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया, “मुख्यमंत्री ने इस्तीफा अस्वीकार करते हुए कटारिया से अपना काम करते रहने को कहा और कहा कि वे अच्छा शासन देने में भूमिका निभाएं।”
उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को कटारिया ने अचानक इस्तीफा देने की घोषणा की और उनका इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय व राजभवन ने इस तरह का कोई पत्र मिलने से इनकार किया। वहीं मंत्री कटारिया उसके बाद एक तरह से अज्ञातवास में चले गए और शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिले।


Download Android App
Download iOS App



