राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश कांग्रेस मुक्त होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
श्रीमती राजे कर्नाटक विधानसभा नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया में आज यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देशवासियों की पहली पसन्द अब भाजपा ही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संगठन कौशल का ही परिणाम है कि कांग्रेस तीन राज्यों तक सिमटकर रह गई है और भाजपा हर राज्य में परचम लहराती जा रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में राजस्थान में भी भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



