राजस्थान उपचुनाव के नकारात्मक परिणाम को लेकर चिंतित होने लगी हैं कांग्रेस : भाजपा

Summary :

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार में मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से कांग्रेस उपचुनाव के नकारात्मक परिणाम को लेकर अभी से चिंतित होने लगी है।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार में मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से कांग्रेस उपचुनाव के नकारात्मक परिणाम को लेकर अभी से चिंतित होने लगी है। पूनियां ने सोशल मीडिया के जरिए सांसद दीया कुमारी का एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव करने का प्रयास का मामला सामने आने के बाद आज यह बात कही।
उन्होंने कहा कि राजसमन्द सांसद दीया कुमारी के साथ एनएसयूआई वालों का दुर्व्यवहार यह दर्शा रहा है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया ‘‘विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने के पश्चात प्रवास स्थान पहुंचने पर, मेरे एवं मेरे ऑफिस के सदस्यों की मौजूदगी में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव करने की कोशिश की गई। मैं प्रदेश सरकार से पूछना चाहती हूं, कहां गया आपका लोकतंत्र और सुशासन।’’
उन्होंने कहा कि राजस्थान में जब एक महिला सांसद इतना असुरक्षित महसूस कर सकती हैं तो आम जनता कितना असुरक्षित महसूस कर रहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से इस मामले में त्वरित ठोस कार्रवाई की अपेक्षा रखती है। उन्होंने कहा ‘‘मुझे नहीं डरा सकते,महावीर चक्र विजेता की बेटी हूं। हर हालत में सामना करुंगी, ईंट का जवाब पत्थर से देने की हिम्मत रखती हूं।’’ उन्होंने कहा कि हिम्मत हैं तो लोकतांत्रिक तरीक़ से लड़ो, मतदाता ने तो मन बना लिया है, मेवाड़ की भूमि का हर मतदाता बिना भय के अपने स्वाभिमान के लिए लड़ेगा।

राजस्थान के बारां में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, इंटरनेट सेवा हुई बंद, प्रसाशन ने दिया कर्फ्यू का आदेश

Desk Team