भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान में अपराध में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदेश सरकार और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भाजपा शासित राज्यों में राजनीतिक पर्यटन करने वाले राहुल गांधी जरा राजस्थान पर भी ध्यान दें।”
राठौड़ ने आरोप लगाया, “राजस्थान में आज कोई सुरक्षित नहीं है… ना महिला, ना बच्चे, पुलिस का मनोबल गिर रहा है..यहां तक कि मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी तक सुरक्षित नहीं है।”

यहां नांगल गांव में आयोजित किसान चौपाल के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराधों के कारण राजस्थान का नाम धूमिल होता जा रहा है। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के अनुसार राजस्थान पूरे देश में महिला उत्पीड़न, महिला अपराधों में पहले नंबर पर है।


Download Android App
Download iOS App



