राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने देश में कोरोना टीकाकरण सौ करोड़ के पार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी टीम का अभिनंदन किया है। पूनिया ने देश में इस उपलब्धि पर आज चुरु जिले के राजगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए इसके लिए मोदी सरकार, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं इससे जुड़ सभी लोगों का अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए स्वर्णिम उपलब्धियों का दिन है, कोरोना जैसी वैश्विक महामारी, जिस पर स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कर यह समस्त चुनौतियों के बावजूद भारत ने करके दिखाया और आज जो करिश्मा एवं उपलब्धी प्राप्त हुई हैं, उसके लिए पीएम मोदी को कोटि कोटि अभिनंदन कि उनके कुशल नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों, चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने तमाम उपक्रम करते हुए सभी लोगों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज भारत सौ करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने वाला देश बना।
उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद यह उपलब्धी वैसी उपलब्धी हैं जैसे अंतरिक्ष में भारत ने सौ से अधिक छलांग लगाई। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण में अभूतपूर्व योगदान देने वाले वैज्ञानिकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स सहित सभी देशवासियों को सलाम किया। राठौड़ ने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना महामारी के खिलाफ देश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब देश में टीकाकरण का आंकड़ सौ करोड़ के पार हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



