राजस्थान के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अशोक गहलोत खेमे के कांग्रेस विधायक यहां एक होटल में रुके हैं जहां उनका दिन योग करने से लेकर होटल के खानसामों से कुछ सीखने में बीतता है। भाजपा ने इस पर कटाक्ष करते हुए इसे ‘गहलोत सरकार की स्पेशल बाड़ाबंदी’ करार दिया है।
उल्लेखनीय है कि अशोक गहलोत सरकार के लिए मौजूदा राजनीतिक संकट शुरू होने के बाद से ही गहलोत समर्थक विधायकों को दिल्ली मार्ग पर एक पंचतारा होटल में ठहराया गया है। इन विधायकों की दैनिक गतिविधियों के फोटो व वीडियो यहां सोशल मीडिया पर दिख रहे हैं। कुछ विधायक कैरम खेल रहे हैं, कुछ फिल्म देख रहे हैं तो कुछ विशेषकर महिला विधायक होटल के खानसामे से कुछ नया सीख रही हैं।
इस तरह की दो फोटो शेयर करते हुए राजस्थान भाजपा ने ट्वीट किया,‘‘कोरोना के संक्रमण-काल मे कांग्रेस विधायकों की दिनचर्या : “खेलो-नाचो-गाओ, इटली का खाना पकाओ-खाओ।’’ पार्टी ने लिखा,‘‘राजस्थान की जनता, कांग्रेस के इन विधायकों को कभी माफ नहीं करेगी।’’
कोरोना के संक्रमण-काल मे कांग्रेस विधायकों की दिनचर्या :
“खेलो-नाचो-गाओ,
इटली का खाना पकाओ-खाओ”राजस्थान की जनता, कांग्रेस के इन विधायकों को कभी माफ नहीं करेगी ।
जब पूरा प्रदेश कोरोना से त्रस्त है, तब ये मौज-मस्ती में व्यस्त हैं । pic.twitter.com/KQ6AigsaNp
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) July 18, 2020
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया,‘‘गहलोत सरकार की स्पेशल बाड़ाबंदी : खेलो-नाचो-गाओ, पकाओ-खाओ… मगर राजस्थान की बेहाल जनता के लिए काम करना मना है।’’
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने लिखा,‘‘कोरोना के इस कठिन समय में सरकार का होटल में कैद होना कहां तक न्यायोचित है ? क्या कांग्रेस को अपने ही मंत्रियों-विधायकों पर विश्वास नहीं है ?’’


Download Android App
Download iOS App



