राजस्थान में बाड़मेर जिले में भारत पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। बीएसएफ के सूत्रों ने आज बताया कि बाखासर थाना क्षेत्र के बी के डी अग्रिम चौकी के पास कल देर रात करीब एक बजे बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी युवक को तारबंदी की ओर आते देखा।
जवानों ने उसे लौटने की चेतावनी दी जिसे उसने अनसुना कर दिया और तारबंदी पार करने का प्रयास करने लगा। इसके बाद जवानों ने गोली चला दी इससे घुसपैठिये की मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलने के बाद बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। इत्तिला मिलने पर सूचना के बाद पुलिस उप अधीक्षक चौहटन अजित सिंह, बाखासर थानाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
कोरोना वायरस : पिछले 24 घंटे में 61 हजार 537 नए मामलों की पुष्टि, 933 लोगों ने गंवाई जान
उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पाकिस्तान को इसकी सूचना दी जाएगी।उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में सीमा पार आई नकली नोटों की खेप पकड़ी गयी। उसके बाद से यहां काफी सतर्कता बरती जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



