CM गहलोत और सचिन पायलट ने सरदार पटेल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लौह पुरुष एवं देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर विनम, श्रद्धांजलि, वह स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र की एकता और एकीकरण सुनिश्चित किया। 


इस मौके उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा ‘‘सम्पूर्ण देश को अखंडता की माला में पिरोने वाले भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम, श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।’’ उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों की वजह से ही अखंड भारत के निर्माण का स्वप्न पूर्ण हो सका। 


भारत के एकीकरण मे उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूनिया ने कहा कि मां भारती के महान सपूत संपूर्ण देश को एक सूत्र में बांधने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता एवं महान कूटनीतिज्ञ भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर विनम, श्रद्धांजलि।

Desk Team