राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलने पर भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को बधाई दी है और इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी बनर्जी को बधाई दी है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘एक भारतीय अमेरिकी अभिजीत बनर्जी द्वारा अर्थशास्त्र का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार जीतना हर भारतीय के लिए बहुत गर्व का क्षण है। कांग्रेस के लिए यह और भी विशिष्ट है क्योंकि पार्टी के ‘न्याय’ कार्यक्रम के लिए बनर्जी प्रमुख सलाहकार थे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव : PM मोदी बोले- विपक्ष में दम तो कहे कि 370 वापस लाएंगे
उन्हें शुभकामनाएं।’’ उल्लेखनीय है कि बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर को सोमवार को संयुक्त रूप से 2019 के लिये अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है। गहलोत ने तीनों को बधाई दी है।
वहीं उपमुख्यमंत्री पायलट ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में लिखा है, ‘‘अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्तेर डफ़्लो तथा माइकल क्रेमर को वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए उनके प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’


Download Android App
Download iOS App



