राजस्थान कांग्रेस में सियासी उलटफेर की खबरे लगातार आ रही है। इस बीच अब पार्टी नेतृत्व राजस्थान के कांग्रेस विधायक महेश जोशी और शान्ति धारीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता है, क्योंकि इन नेताओं ने पार्टी की बैठक से पहले अपने घर पर बैठक बुलाई थी।
कांग्रेस इन नेताओं से कारण पूछना चाहता है की आखिरकार ऐसा क्यों किया जा रहा है। ये नेता क्यों कांग्रेस के विरोध में काम कर रहे है। बता दें, राजस्थान के नए सीएम के नाम को लेकर बीते दिन कांग्रेस विधायक दल की बैठक जयपुर में आयोजित की गई थी, लेकिन उस बैठक में शामिल होने के बजाय सभी विधायक धारीवाल के यहां चले गए थे।
सोशल मीडिया पर मंत्री का वीडियो हुआ वायरल
इसी के बाद विधायकों ने अजय माकन के सामने तीन शर्त रखते हुए कहा कि वो सचिन पायलट को सीएम स्वीकार नहीं करेंगे। इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर मंत्री के घर हुई बैठक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाईकमान के फैसले को गलत बता रहे है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि मंत्री धारीवाल गहलोत को हटाए जाने के आलाकमान के निर्णय को गलत बता रहे है। मंत्री वीडियो में कह रहे कि पंजाब खो चुके हैं और अब राजस्थान भी चला जाएगा। षड़यंत्र की वजह से हमने पंजाब खोया था। अब राजस्थान भी खो सकते है। हालांकि, अब मंत्री समेत विधायक को अगर कारण बताओ नोटिस जारी होता है तो देखना दिलचस्प होगा कि गहलोत गुट इसपर क्या निर्णय लेता है।


Download Android App
Download iOS App



