देश में इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दौर जारी है। अब तक इस घातक बीमारी से कई नेता लोग संक्रमित हुए तो कई की मौत हो गयी है। इस बीच भीलवाड़ा की सहाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का मंगलवार तड़के निधन हो गया। त्रिवेदी का गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। त्रिवेदी (65) को पिछले महीने उपचार के लिए यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन फेफड़े संबंधी अन्य दिक्कतों के चलते उनकी हालत बिगड़ गयी। बाद में उन्हें गुड़गांव के अस्पताल में भेजा गया।
मुख्यमंत्री गहलोत ने त्रिवेदी के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य नेताओं ने भी त्रिवेदी के निधन पर शोक जताया है।


Download Android App
Download iOS App



