राजस्थान के नागौर जिले के लाडनूं से कांग्रेस विधायक को उनके मोबाइल पर जाने से मारने की धमकी मिली जिसके बाद फोन करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
रात 11 बजे जान से मारने की धमकी मिली
लाडनूं के पुलिस उपाधीक्षक राजेश ढाका ने रविवार को बताया कि इस संबंध में विधायक की ओर से शुक्रवार को दी गई शिकायत में बताया गया कि उन्हें सोमवार को मोबाइल पर रात 11 बजे जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार मोबाइल पर धमकी देने वाले ने अपना राम रोहित गोदारा बताया था।
फ़ोन पर धमकी देना वाला लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य
गौरतलब है कि रोहित गोदारा कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है।
उन्होंने बताया कि विधायक की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर मोबाइल पर अपने आप को रोहित गोदारा बताने के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 115, और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस की स्पेशल सेल और साइबर सेल को विधायक को मोबाइल पर फोन करने वाले नम्बर की जांच करने के लिये लगाया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



