कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर तथा अपने मूल सिद्धांतों व मूल्यों को बनाए रखते हुए महाराष्ट्र में शिवसेना व राकांपा के साथ सरकार बनाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व महाराष्ट्र में नयी सरकार के गठन को लेकर जल्द ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ विचार विमर्श करेगा।
उन्होंने यहां एक रिसार्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र की जनता ने चार दलों को खंडित जनादेश दिया है और वहां एक गठबंधन सरकार की जरूरत है। नयी सरकार के गठन में कांग्रेस क्या भूमिका निभा सकती है इसको लेकर हमारी चर्चा हुई है।’’ महाराष्ट्र में कांग्रेस के कुछ नवनिर्वाचित विधायक शुक्रवार से इस रिसार्ट में रुके हुए थे और वे आज वापस रवाना हो गए।
कुलभूषण जाधव के लिए पाकिस्तान करेगा अपने आर्मी एक्ट में बदलाव
उन्होंने कहा, ‘‘ इस पर दिल्ली में कांग्रेस की कार्यसमिति में चर्चा हुई जहां पार्टी नेताओं ने अपनी राय व नवनिर्वाचित विधायकों के सुझावों से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अवगत कराया। यह तय किया गया कि कांग्रेस अपने मूल मूल्यों और सिद्धांतों पर बने रहते हुए, महाराष्ट्र में नयी सरकार के गठन में समर्थन करेगी ताकि भाजपा को दूर रखा जा सके।’’
पांडे ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल ने इस बारे में कल मुंबई में उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ विचार-विमर्श किया और यह तय किया गया कि नयी सरकार के गठन के लिए विचार-विमर्श एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



