राजस्थान में किसानों की आत्महत्या मामलों का जिक्र करते हुए सचिन पायलट आज ने कहा कि प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कांग्रेस जोर शोर से दबाव बनायेगी। विधानसभा में रात भर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों से आज सुबह मुलाकात करने के बाद सचिन पायलट ने मीडिया को बताया कि महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में किसानों के कर्जे माफ किये जा चुके हैं तथा पंजाब एवं कर्नाटक में भी ऐसा कदम उठाया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के किसानों ने ऐसा कोई पाप नहीं किया जिसकी वजह से यह कर्जे माफ नहीं किये जा रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत खस्ता है तथा कई किसान आत्महत्या कर चुके है जबकि कई किसान मौन है। यह विडम्बना है कि काले कानून को लाने के लिए सरकार ने राय लेने के लिए कोई समिति का गठन नहीं किया लेकिन किसानों के मामले में समिति का गठन किया गया है।
उन्होंने कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा में जोरदार विरोध करने के लिए उन्हें बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



