लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की होगी जीत-पायलट

Summary :

NULL

अजमेर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दावा किया है कि राज्य में उन्नतीस जनवरी को होने वाले अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। श्री पायलट ने आज कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा के समर्थन में चुनाव प्रचार के अपने नसीराबाद दौरे के दौरान पत्रकारों से कहा कि भाजपा शासन ने गत चार वर्ष के शासन में कोई विकास कार्य नहीं किया और आज जब चुनाव सिर पर है तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अजमेर की याद आ रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस के साथ है इसलिए वह उपचुनाव जीतेगी। उधर उपचुनाव के मद्देनजर पींसागन क्षेत्र में जिला देहात कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बड़ संख्या मे कांग्रेसियों ने भाग लिया। इस मौके कांग्रेस के अन्य पिछड़ वर्ग से जुड़ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया वे कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने के लिए जी जान से जुट जाये।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team