राजस्थान में कोविड-19 के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में कोरोना से शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 219 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 44 नये मामले सामने सामने आए हैं जिससे यहा पर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10128 हो गयी। राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात के बाद 10 हजार का आंकड़ा पार करने वाला देश का पांचवा राज्य बन गया है।
राजस्थान में अब कुल मिलाकर 10,084 पॉजिटिव मरीज हैं, जिनमें से 7,359 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी 2,507 सक्रिय मामले हैं और 6,818 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। सिंह ने कहा कि 10,084 मामलों में से 2,913 मामले प्रवासियों के हैं जो विभिन्न राज्यों से आए हैं। राज्य ने अब तक 4 लाख 80 हजार 910 नमूने एकत्र किए हैं, जिनमें से 5,477 नमूनों का परिणाम प्रतीक्षित है।
World Corona : वैश्विक महामारी से दुनियाभर में हाहाकार, संक्रमितों की संख्या 67 लाख के पार
राज्य के सभी 33 जिले कोविड-19 से संक्रमित हैं। जयपुर 2,152 कोविड-19 रोगियों के साथ शीर्ष पर है, जिसके बाद जोधपुर में 1,706 मरीज पॉजिटिव बताए गए हैं। उदयपुर में 577 मरीज हैं, पाली में 573 मरीज हैं, कोटा में 503, भरतपुर में 546, अजमेर में 362, अलवर में 82, बांसवाड़ा में 85, बारां में 57, बाड़मेर में 105,भीलवाड़ा में 163, बीकानेर में 109, बूंदी में 4, चितौड़गढ़ में 188, चूरू में 142, दौसा में 62, धौलपुर में 65, डूंगरपुर में 373, गंगानगर में 7, हनुमानगढ़ में 30, जैसलमेर में 74, जालोर में 168, झालावाड़ में 326, झुंझनू में 157, करौली में 20, कोटा में 503, नागौर में 490, पाली में 573, प्रतापगढ़ में 14, राजसमंद में 160, सीकर में 260, सवाई माधोपुर में 24, सीकर में 260, सिरोही में 191 और टोंक में 169 पॉजिटव मामले हैं।


Download Android App
Download iOS App



