राजस्थान में कोरोना का कहर जारी, गत 24 घंटे में 1,760 नए केस, 14 की मौत

Summary :

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात साढे़ आठ बजे तक के चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत हुई हैं, जिससे राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,264 हो गयी

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,264 हो गयी। वहीं, इस अवधि में राज्य में कोविड-19 के 1,760 नये मरीज सामने आए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात साढे़ आठ बजे तक के चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत हुई हैं, जिससे राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,264 हो गयी। उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 302, जोधपुर में 125, बीकानेर में 96,कोटा में 89, अजमेर में 88 व भरतपुर में 73 मौत हो चुकी हैं। 
अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही संक्रमण के 1,760 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1,05,898 हो गयी है, जिनमें से 16,761 रोगी उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 340, जोधपुर के 268, कोटा के 139, उदयपुर के 104,अलवर के 94, सीकर के 90, अजमेर के 85, भीलवाड़ा के 60 नये संक्रमित शामिल हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49,30,236 तक पहुंच गई है और 80,776 लोग की मौत हो गई है। वहीं, इस वायरस से अब तक 38,59,399 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

Desk Team