राजस्थान में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। राज्य में मरीजों की संक्रमितों की संख्या रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। यहा पर कोरोना वायरस से बुधवार को छह और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 650 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में 328 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 38,964 हो गयी जिनमें से 10,745 रोगी उपचाराधीन हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पाली में तीन, करौली में एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। अन्य राज्य के दो संक्रमितों की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 650 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 183 हो गयी है जबकि जोधपुर में 81, भरतपुर में 53, अजमेर में 38, बीकानेर में 34, कोटा में 33, पाली में 30, नागौर में 23 और धौलपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 37 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
राफेल के स्वागत के लिए अम्बाला तैयार, इलाके में लगी धारा 144, लोगों को घरों की छतों पर जाने से रोका
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे तक अलवर मे 154, जयपुर में 61, अजमेर में 47, राजसमंद में 16, भीलवाड़ा में 13 व दौसा में 10 नये रोगी सामने आए। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्यभर में कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



