आज कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। जिसके लिए तमाम नेता वोटिंग कर रहे है। इन्हीं नेताओं में अशोक गहलोत का भी नाम शामिल है। गहलोत ने आज कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मतदान किया था, जिसके बाद वो मीडिया से मिले और उसके सभी सवालों का जवाब भी दिया था। गहलोत से जब मीडिया ने पूछा की उनके और गांधी परिवार के बीच रिश्ते सामान्य है या नहीं ?तो इस सवाल पर गहलोत थोड़े उखड़े दिखाई दिए।
गांधी परिवार पर गहलोत का बयान
इसी के बाद गहलोत ने कहा, ‘मेरे और गांधी परिवार के बीच रिश्ते सही है। कुछ हुआ नहीं है। मीडिया को इस बारे में बात नहीं करना चाहिए। बिना मतलब के बात बढ़ाई जा रही है। 19 तारीख के बाद भी मेरे गांधी परिवार के साथ वैसे रहेंगे जो पिछले 50 साल है। आप लोग मेरी चिंता करते हो, संदेह पैदा करते हो। मेरी टेंशन मत लीजिये। गांधी परिवार से रिश्तें कैसे रहेंगे। इसका जवाब मैं दे चुका है।’
केजरीवाल पर गहलोत ने साधा निशाना
वही, गहलोत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘अब इन लोगों से देश संभल नहीं रहा है। ये लोग आग लगाते है, क्योंकि वो आसान है। इसके साथ ही गहलोत ने अरविन्द केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल जिस तरह की बात करते हैं, जिस तरह की उनकी बॉडी लैंग्वेज, वह खतरनाक है।’
खड़गे से पहले गहलोत थे पार्टी की पसंद
गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने मल्लिकार्जुन खड़गे से पहले अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद के बतौर उम्मीदवार चुना था, लेकिन एक व्यक्ति, एक पद को लेकर राजस्थान में हुए बवाल के बाद आलाकमान काफी नाराज हुए और गहलोत को अध्यक्ष पद की रेस बाहर होना पड़ा। वोटिंग के बादसभी मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा। फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा। दिल्ली में दो पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय तों वहीं एक कांग्रेस मुख्यालय पर बनाया गया है। डीपीसीसी में दो पोलिंग बूथ बने हैं जहां करीब 280 वोटर्स मतदान करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



