राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड थाने में आज बदमाशों द्वारा गोलीबारी करके एक कुख्यात बदमाश को छुड़कर ले जाने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) के पुलिस महानिरीक्षक अनिल पालीवाल ने कहा कि बदमाशों की तलाश में हथियारबंद जवान जुटे हैं।
पालीवाल ने पत्रकारों से कहा कि बदमाशों की लाश में एटीएस के जवान भी खैरथल पहुंच गए हैं। कुछ इलाकों में उनकी मौजूदगी की संभावना हैं, जवान वहां दबिश दे रहे हैं। एसओजी क्यू आर टी और एटीएस के दल खैरथल मुंडावर में लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने बदमाशों पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
पालीवाल ने बताया कि इस मामले में किस स्तर पर लापरवाही हुई है और यहां की क्या परिस्थितियां हैं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारा मकसद आरोपी और उसे छुड़ने वाले बदमाशों को पकड़ना है। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा पुलिस के संपर्क में हैं। जो इनामी बदमाश होते हैं उनकी सारी जानकारियां दोनों राज्यों की पुलिस एक दूसरे से साझा करते हैं।
पालीवाल ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई चल रही है। घेराबंदी कर रखी है। नाकेबंदी पूरे जिले में कर रखी है। जो जानकारी मिल रही है, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी बताना मुश्किल होगा किसी अपराधी को पकड़ गया है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
बदमाश मुंडावर से खैरतल की तरफ पैदल भागे हैं, जहां उनके छुपे होने की संभावना है वहां दबिश दी जा रही है। इलाके में खाली भवनों और फार्म हाउस एवं खेतों में बने कमरों, मकानों की तलाश की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



