राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बरकरार है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है वहीं इस वायरस से अनेक लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में रविवार को 611 नये कोरोना संक्रमित सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 35 हजार 909 हो गई जबकि आठ मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 621 पर पहुंच गयी।
चिकित्सा विभाग से सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सर्वाधिक 150 मामले अलवर में सामने आये हैं, जबकि कोटा में 68, चुरु में 28, नागौर में 49, सीकर में 20, जैसलमेर में एक, प्रतापगढ़ में एक, दौसा में तीन, झुंझुनू में 14, बारां में 11, बूंदी में 20, अजमेर में 36, झालावाड़ में चार, जालोर में 11, जयपुर में 37, उदयपुर में 23, बाड़मेर में 28, हनुमानगढ़ में तीन, भरतपुर में 25, गंगानगर में दो और अन्य राज्यों का एक संक्रमित पाये गये हैं।
विभाग के अनुसार राज्य में आठ और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 621 हो गया।पूरे राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



