राजस्थान की पिंक सिटी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी बिगड़ती तबीयत देखते हुए तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और सांवरलाल जाट को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। सांवरलाल जाट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। कार्यक्रम के दौरान ही सांवरलाल बेहोश हो गए।
आपको बता दें कि अमित शाह जयपुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज शाह ने राजस्थान के साधु-संतों से मुलाकात की। इसके बाद भाजपा दफ्तर में पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों से भी मिले। शाह के दौरे से राजस्थान भाजपा में चारों तरफ जोश दिख रहा है। अमित शाह शनिवार को राष्ट्रपति चुने गए रामनाथ कोविंद के सम्मान में दिए भोज में शामिल होंगे और उसके बाद रात को ही जयपुर लौट जाएंगे।
कौन हैं सांवरलाल जाट?
सांवरलाल जाट अजमेर से लोकसभा सांसद हैं। वे मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 9 नवंबर 2014 से 5 जुलाई 2016 तक उन्होंने जल संसाधन राज्य मंत्री के रूप में केंद्र में काम किया है।


Download Android App
Download iOS App




