दिल्ली से बीकानेर गई महिला से 23 लड़कों ने किया गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

Summary :

NULL

बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर में दिल्ली की एक महिला के साथ गैंगरेप की भयावह घटना सामने आई है। यहां महिला के साथ 23 पुरुषों ने कथित रूप से गैंगरेप किया है। आरोपियों ने महिला को बंधकर बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित महिला पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इंतजार कर रही थी, तभी दो युवक जीप से वहां आते हैं और जबरन महिला को गाड़ी में घसीटकर बैठा लेते हैं। आरोपी महिला के साथ चलती जीप में घंटों तक रेप करते हैं, जिसके बाद ये लोग अपने साथियों को बुलाते हैं और महिला के साथ एक सरकारी बिल्डिंग में रेप करते हैं।

 

कोर्ट से निकलने के बाद पीड़ित महिला ने कहा की उसको न्याय चाहिए। वहीं पुलिस ने गैंगरेप के मामले में अब तक 5 लोगों को राउडअप किया हैं। पुलिस में दर्ज मुकदमें के अनुसार रेप पीड़िता महिला दिल्ली के न्यू फ़्रेंच कोलोनी की रहने वाली है। इसकी उम्र 28 साल हैं और वारदात के समय बीकानेर आई हुई थी।

पीड़िता के अनुसार वह खाटुश्याम मंदिर के पास अपने 200 वर्गगज रिहायशी प्लाट को सम्भालने बीकानेर आई थी। उसी दौरान जब महिला वापिस लौटने के लिए जयपुर हाईवे पर पहुंची तब एक बोलेरो जीप रुकी और उसमें मौजूद दो लोगों लिफ्ट के बहाने जबरन बैठा लिया। महिला के अनुसार दोनों युवकों ने वहां से उसे पलाना गांव की तरफ़ ले गए। महिला के अनुसार दोनों के नाम राजू और सुभाष थे। उसे दोनों दूर मिट्‌टी के टीलों में ले गए और बाद में 6 और लोगों को बुलावा लिया। वहां उन्होंने रेप किया फिर एक और जगह ले जाकर भी रेप किया. महिला ने दोनों जगहों पर कुल 23 लड़कों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है।

इस पुरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित के साथ मौके पर जाकर जांच करने के बाद कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पीड़िता के 164 में बयान लिए गए।

Desk Team