पूर्व विधायक के निधन पर गहलोत, पायलट ने व्यक्त किया शोक

Summary :

पूर्व विधायक भूधरमल वर्मा के निधन पर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलटव् और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया।

जयपुर : दौसा के पूर्व विधायक भूधरमल वर्मा के निधन पर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलटव् और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक भूधरमल वर्मा का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को जयपुर स्थित निवास पर निधन हो गया था।

गहलोत ने कहा कि उन्होंने समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट करके पूर्व विधायक भूधरमल वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे।

Desk Team