CM गहलोत अपनी जिम्मेदारी से भागे नहीं, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएं: केंद्रीय मंत्री

Summary :

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना काल में उपचार के उपकरणों को लेकर केन्द, सरकार को कोसकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़े बल्कि उन्हें प्रदेश में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देकर मरीजों को उपचार दिलाया जाना चाहिए।

राजस्थान में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना प्रकोप बरसा रही है और मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोनाकाल में उपचार के उपकरणों को लेकर केन्द, सरकार को कोसकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़े बल्कि उन्हें प्रदेश में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देकर मरीजों को उपचार दिलाया जाना चाहिए।
मेघवाल शनिवार सायं वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार कोरोनाकाल में उपचार के उपकरणों को लेकर केंद, को कोसने की बजाय जनता को उपयुक्त एवं अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। केंद, की मोदी सरकार राजस्थान ही नहीं प्रत्येक राज्य को हरसंभव मदद कर रही है इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिम्मेदारी से पल्ला न झाड़ बल्कि बेहतर चिकित्सा सुविधा देकर मरीजों को उपचार दिलाए।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है जबकि केंद, सरकार ने पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराई है और इमरजेंसी अप्रूवल एवं ग्लोबल टेंडरिंग के लिए राज्य सरकार को स्वतंत्रता प्रदान की है ताकि वैक्सीनेशन को और ज्यादा गति मिल सके। 
उन्होंने ऑक्सीजन की आपूर्ति का समुचित उठाव और उपयोग पर भी राज्य सरकार को घेरा और कहा कि राज्य को अपने संसाधन और भंडारण बढ़ने चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद, सरकार ने पीएम केयर फंड से राजस्थान को 1500 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए है, जबकि वास्तविकता यह है कि वेंटिलेटर लगाये ही नहीं गए। इतना ही नहीं भरतपुर के निजी अस्पतालों को किराए पर दे दिए गए। 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का दावा पूरी तरह बेबुनियाद है, क्योंकि सभी वेंटिलेटरों में तकनीकी खराबी नहीं हो सकती। उन्होंने राज्य सरकार के आरोप पर जांच कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रेमेडिसिवर इंजेक्शन भी केंद, द्वारा मांग के अनुरूप उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Desk Team