जयपुर : राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ के गांधीनगर थाना क्षेत्र से लापता हुई कॉलेज छात्रा का शव आज सुबह गुंदोलाव झील में तैरता मिला। झील में शव तैरते मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव निकालने का प्रयास कर रही ही थी तभी उसके परिवार वाले उसकी तलाश में वहां पहुंचे और शव देखकर फूट फूट कर रोने लगे।
परिजनों के अनुसार युवती को कल से ही तलाश रहे थे। मदनगंज थाना पुलिस ने शव को बाहर निकालकर राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतका के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि आत्महत्या का अब तक कोई कारण सामने नहीं आया।
बताया जाता है कि युवती प्रिया कल सवेरे स्कूटी लेकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले तो बेटी के कॉलेज जाने की समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया पर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने युवती का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।


Download Android App
Download iOS App



