जयपुर : राजस्थान के उद्योग आयुक्त एवं सचिव सीएसआर कुंजीलाल मीणा ने कहा कि राज्य में परपंरागत हस्तशिल्प के प्रोत्साहन के साथ ही हस्तशिल्पियों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए इसे पर्यटन से जोड़ा जाएगा। श्री मीणा ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि इसके लिए पर्यटकों की अधिक आवाजाही वाले स्थानों के पास के हस्तशिल्प क्षेत्रों को चिह्नित कर उन्हें विकसित किया जाएगा।
उन्होंने बैठक में स्वरोजगार को बढ़ावा देने व युवा उद्यमियों को 10 लाख रु. तक का ऋण 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान पर उपलब्ध कराने की भामाशाह रोजगार सृजन योजना से अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास व बेहतर औद्योगिक वातावरण के लिए विभाग द्वारा फेसेलिटर व सहयोगी की भूमिका निभाई जाएगी।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



