इस मंदिर में भगवान को चढ़ी चांदी की बंदूक-गोली, सांवलिया सेठ मंदिर में आया अनोखा चढ़ावा

Summary :

Silver Gun-Bullet: मंदिरों में आमतौर पर फूल, माला, मिठाई या नकद राशि ही भेंट की जाती है, लेकिन सांवलिया सेठ के भक्तों की भक्ति अक्सर अनोखी और विशेष होती है। राजस्थान के मेवाड़ स्थित प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार एक अनोखा चढ़ावा देखने को मिला, जिसे देखकर श्रद्धालु और मंदिर प्रशासन दोनों ही हैरान रह गए। एक भक्त ने भगवान सांवलिया सेठ को लगभग आधा किलो चांदी से बनी एक बंदूक और एक चांदी की गोली भेंट (Silver Gun-Bullet) की है। Silver Gun-Bullet: 500 ग्राम की है बंदूक मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, इस बंदूक को…

Silver Gun-Bullet: मंदिरों में आमतौर पर फूल, माला, मिठाई या नकद राशि ही भेंट की जाती है, लेकिन सांवलिया सेठ के भक्तों की भक्ति अक्सर अनोखी और विशेष होती है। राजस्थान के मेवाड़ स्थित प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार एक अनोखा चढ़ावा देखने को मिला, जिसे देखकर श्रद्धालु और मंदिर प्रशासन दोनों ही हैरान रह गए। एक भक्त ने भगवान सांवलिया सेठ को लगभग आधा किलो चांदी से बनी एक बंदूक और एक चांदी की गोली भेंट (Silver Gun-Bullet) की है।

Silver Gun-Bullet: 500 ग्राम की है बंदूक

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, इस बंदूक को शुद्ध चांदी से बारीक नक्काशी करके बनाया गया है और इसका वजन लगभग 500 ग्राम है। इसके साथ एक चांदी की गोली भी भेंट की गई है। भेंट चढ़ाने वाले भक्त की पहचान उजागर नहीं की गई है और न ही उन्होंने कोई पत्र या नाम छोड़ा है। मंदिर ट्रस्ट ने इस भेंट को स्वीकार कर लिया है और इसे मंदिर के भंडार में सुरक्षित रख दिया है। कुछ लोग इसे शक्ति और रक्षा का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ इसे भक्ति का एक नया रूप बता रहे हैं।

Silver Gun-Bullet
Silver Gun-Bullet

करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र

श्री सांवलिया सेठ का मंदिर न केवल राजस्थान, बल्कि देशभर में करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है। हर दिन हजारों लोग सांवलिया सेठ के दर पर शीश नवाते हैं। हर महीने करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है। श्री सांवलिया सेठ मंदिर चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित एक प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर है। यह मंदिर भगवान कृष्ण के श्याम रूप को समर्पित है और भक्तों की गहरी आस्था का केंद्र है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने भोलाराम गुर्जर के स्वप्न में आकर उन्हें इस मंदिर के निर्माण का निर्देश दिया था। इस मंदिर का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि इसकी वास्तुकला भी देखने लायक है।

ये भी पढ़ेंः- Shivratri 2025 Rashi Fal: आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा यह पावन पर्व?

ये भी पढ़ेंः- सस्पेंस हुआ खत्म, Tej Pratap यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

Neha Singh