Jaipur Amer Building Collapse: जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, 12 घायल

Summary :

जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार अचानक से ढह गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई है और 12 से ज्यादा मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया #WATCH राजस्थान: जयपुर के ताला मोड़ के चंदवाजी इलाके में खोज और बचाव अभियान चल रहा है, जहां दीवार गिरने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। pic.twitter.com/xVBEC4GISr — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2026 हादसे की…

जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार अचानक से ढह गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई है और 12 से ज्यादा मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। तेजी से राहत-बचाव का कार्य किया जा रहा है और SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। 3 मजदूरों की मौत की पुष्टि कलेक्टर संदेश नायक द्वारा की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला (Rescue Operation) गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

पास में नाले की चल रही थी खुदाई

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जयपुर के ताला मोड़ इलाके के पास नाले की खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान गहरी खुदाई करने की वजह से पास की निर्माणाधीन बिल्डिंग (Construction Accident) की दिवार गिर गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है और कम से काम 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

बिहार-झारखंड के हैं मजदूर

Jaipur Amer Building Collapse
Laborers Death (Image- Social Media)

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रभावित मजदूर बिहार-झारखंड के बताए जा रहे हैं। अच्छी बात ये रही कि लंच का समय चल रहा था, इसलिए ज्यादातर मजदूर वहां मौजूद नहीं थे। कुछ मजदूर लंच करने के लिए गए हुए थे और कुछ निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास ही थे। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
Also Read: Rewari Woman Suicide: रेवाड़ी में संतान न होने से परेशान 22 वर्षीय महिला ने दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।