राजस्थान के जोधपुर में एक युवक अपने माता-पिता और दो बेटों की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। सनकी युवक नशे का आदि था। उसने माता-पिता और दो बेटों की हत्या कर उनके शव पानी की टंकी में फेंक दिए। बाद में उसने उसी टंकी में खुद कर आत्महत्या कर ली। लोहावट गांव में हुई इस खूनी खेल ने लोगों को सकते में ला दिया।
घटना की सुचना के बाद लोहावट गांव में पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 38 वर्षीय शंकर विश्नोई अपने भाई, माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर ही रहता था। वह नशे का आदि था, जिसकी वजह से परिवार के सभी लोग उससे परेशान थे।
शिंकजी में नींद की गोलियां देकर कुल्हाड़ी से काटा
थाना अधिकारी लोहावट बद्री प्रसाद मीणा ने बताया कि शंकर विश्नोई ने गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्यों को नींबू की शिंकजी में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई थी। जब सब गहरी नींद में सो गए तो उसने सबसे पहले घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में ही सो रहे अपने पिता 55 वर्षीय सोनाराम विश्नोई की कुल्हाड़ी से काटा। फिर घर आकर उनसे अपनी मां और दोनों बेटों को मौत के घाट उतार दिया।
हत्या के बाद शंकर विश्नोई ने सभी शवों को पानी की टंकी में फेंक दिया और फिर उसमें खुद कर आत्महत्या कर ली। जब सुबह आसपास के लोगों ने घर में बनी पानी की टंकी में 5 शव तैरते देखे तो सभी के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।


Download Android App
Download iOS App



