Rajasthan: कोटा में दो दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान कोटा आए बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने जाते-जाते कोटा के कोचिंग स्टूडेंटों को नसीहत दी है. कोटा में कोचिंग कर रहे छात्रों के द्वारा सुसाइड के बढ़ते मामलों पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि असफलता ही सफलता का मार्ग है।
असफलता से भयभीत नहीं होना चाहिए-शास्त्री
आपको बता दें सुसाइड के मामले में शास्त्री ने कहा कि हम कोटा के लिए समय निकालेंगे। असफलता सफलता का नया मार्ग है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि छात्रों स्ट्रेस में मत आना। कृपया करके ऐसा कोई कदम मत उठाना जिस कारण मां-बाप को जिंदगी भर रोना पड़े. उन्होंने कहा कि असफलता से भयभीत नहीं होना चाहिए। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हमारे जैसे नालायकों ने बहुत असफलताएं देखी हैं। हमने भी अपनी जिंदगी में बहुत असफलता देखी हैं, लेकिन हम बढ़ते चले जा रहे हैं। भारत हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं होगा तब तक चलेंगे। चाहे कितने ही व्यवधान आते रहे लेकिन कभी भी मन विचलित नहीं करना चाहिए।
भारत जातिवाद से ऊपर उठ रहा है-धीरेन्द्र शास्त्री
इसके आगे धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि अब हिंदू एक सूत्र में बंध रहे हैं और भारत जातिवाद से ऊपर उठ रहा है। अगर राष्ट्र ही नहीं रहेगा तो जाति का क्या करोगे। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि वो बहुत जल्दी कोटा आएंगे। उन्होंने स्टालिन के बयान पर कहा कि ये मूर्खपना है रावण का खानदान है। सनातन धर्म को खत्म करने का प्रयास किसी ने किया तो भारत का प्रत्येक सनातनी घर से बाहर निकल आएगा। ऐसे लोगों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



