Kota Suicide Case : कोटा में एक ओर सुसाइड का मामला आया सामने,रोशनदान में लटका मिला शव

Summary :

कोटा से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, राजस्थान के कोटा में लगातार सुसाइड के मामले बढ़ते ही जा रहे है। बता दें

कोटा से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, राजस्थान के कोटा में लगातार सुसाइड के मामले बढ़ते ही जा रहे है। बता दें महावीर नगर थाना के अधिकारी ने जानकारी दी कि 15 अगस्त को वाल्मीकि दिन भर अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। देर शाम को मकान मालिक ने रूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन छात्र ने दरवाजा नहीं खोला।आईआईटी और नीट प्रवेश परीक्षा में अच्छा परफॉर्मेंस न कर पाने की वजह से कोटा में हर साल कई छात्र सुसाइड कर लेते हैं। 

राजस्थान के कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड

जब दरवाजा तोड़ा गया तो स्टूडेंट साफी के जरिए लटका मिला। छात्र ने दरवाजे के रोशनदान से साफी लगाकर गले में फंदा लगा लिया था। पुलिस ने बताया कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  राजस्थान के कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है। बिहार के गया के रहने वाले 18 वर्षीय छात्र, वाल्मीकि प्रसाद जांगिड़ ने 15 अगस्त की शाम को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तकरीबन सात महीने पहले वो कोटा में पढ़ाई करने आया था। पुलिस ने जानकारी दी कि वाल्मीकि, महावीर नगर थर्ड इलाके में किराए के मकान में रहता था। वह आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कोटा में इस साल सामने आया स्टूडेंट की आत्महत्या का यह 21वां मामला है। वहीं अगस्त में चौथा केस आया है।पुलिस के मुताबिक, सुसाइड की वजह का पता नहीं चला है। 

Desk Team