विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने सीकर में शनिवार को हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में कानून का राज नहीं है।उल्लेखनीय है कि सीकर शहर में कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी में एक अन्य आम नागरिक भी मारा गया जो उस इलाके में अध्ययनरत अपनी बेटी से मिलने आया था।
भाजपा ने जहां सरकार पर निशाना साधा वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने घटना की निंदा की।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट किया,’मुख्यमंत्री जो गृहमंत्री भी हैं उनके द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा मात्र फोटो खिंचवाने तक ही सीमित है, कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इनके पास कोई ठोस एक्शन प्लान नहीं है, ना प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं, इसलिए नैतिकता के आधार पर इनको इस्तीफा दे देना चाहिए।’
आमजन में विश्वास कायम करेगी पुलिस
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ कहा कि सीकर में कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की गैंगवार में हत्या राज्य की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है। उन्होंने ट्वीट किया,’ जब पुलिस अपराधियों पर नकेल नहीं कसेगी तो अपराधी एक-दूसरे के खिलाफ बेखौफ होकर ऐसे ही खुलेआम गैंगवार की घटना को अंजाम देंगे जिससे राज्य और ज्यादा असुरक्षित बनेगा।’वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने घटना की निंदा करते हुए उम्मीद जताई कि राजस्थान पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर आमजन में विश्वास कायम करेगी।


Download Android App
Download iOS App



