बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने राजस्थान में पार्टी की कार्यकारिणी भंग कर दी है। उन्होंने यह कदम बसपा के सभी छह विधायकों के कांग्रेस में चले जाने और पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना के बाद उठाया है। बसपा के राजस्थान प्रदेश प्रभारी भगवान सिंह बाबा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्थान में पार्टी की संपूर्ण कार्यकारिणी भंग कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह कदम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर उठाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक रामजी गौतम एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य मुनकाद अली को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गयी है। उल्लेखनीय है कि राज्य में बसपा के सभी छह विधायक 16 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद दो दिन पहले हुई पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे।


Download Android App
Download iOS App



