राजभवन में कल गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल विधायक लेंगे शपथ

Summary :

NULL

जयपुर : राजस्थान सरकार के पहले मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 22 विधायकों और राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को शामिल किया गया है। राजभवन में सोमवार को मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें इन 23 विधायकों को शपथ दिलाई जायेगी।
गत 17 दिसम्बर को जयपुर के अल्बर्ट हॉल में अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

नई दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेताओं के साथ पिछले दिनों मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित पार्टी के नेताओं ने कई दौर की बैठकों के बाद मंत्रिमंडल के नामों पर रविवार को अंतिम मुहर लगी है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि सोमवार को होने वाले मंत्रिमडल के गठन में कांग्रेस के 22 विधायकों और पार्टी के गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को शपथ दिलाई जायेगी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले विधायकों में बी डी कल्ला, रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल अंजाना, सालेह मोहम्मद, और गोविंद सिंह डोटासरा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सभी विधायकों को सोमवार को शपथ ग्रहण के लिये सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल में शपथ लेने वालो में ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई,अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव और आरएलडी के सुभाष गर्ग भी शामिल हैं।

Desk Team