भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति में देरी को कांग्रेस अलग नजरिये से देख रही है तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का मानना है कि भाजपा में कोई बलि का बकरा नहीं बनना नहीं चाहता। मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम में भाग लेने आये सचिन पायलट से मीडिया ने जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी नेता बलि का बकरा नहीं बनना चाहता।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है तथा नये अध्यक्ष की नियुक्ति हो या मंत्रिमंडल में फैरबदल और विस्तार हो भाजपा का कोई भी दाव कामयाब नहीं रहेगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से अशोक परनामी के इस्तीफा देने के बाद नई नियुक्ति को लेकर असमंजस बना हुआ है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



