देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से सुना। प्रधानमंत्री जी का संबोधन आमजन और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है। गुड गवर्नेंस समेत कई मुद्दों पर मार्गदर्शन हेतु प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
गौरतलब है कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नमो ऐप पर बीजेपी के सांसदों और विधायकों को विकास का मंत्र दिया। इस दौरान देश के कोने-कोने से सांसदों और विधायकों ने पीएम के सामने अपनी बात रखी और उनसे मार्गदर्शन मांगा। अनौपचारिक तरीके से हुए इस संवाद में पीएम ने जनप्रतिनिधियों से उनका हालचाल भी जाना।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर सांसद के अपने इलाके के 3 लाख लोग ट्विटर पर उन्हें सांसद फॉलो करने लगे तो मैं इसी तकनीक के माध्यम से सीधे उनसे बातचीत करने को तैयार हूं। विधायकों के बारे में उन्होंने कहा कि 1-2 लाख स्थानीय लोग ट्विटर पर उन्हें विधायक फॉलो करने लगे तो उनसे भी बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘समय देने में देर हो सकती है पर मुझे स्थानीय लोगों से सीधे बात करने में आनंद आएगा’।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



