राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के आज सुबह करीब छह सौ नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53 हजार के पार पहुंच गई वहीं छह और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों का आंकड़ा भी 795 पहुंच गया।
चिकित्सा विभाग के अनुसार सुबह 598 नये मामले सामने आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 हजार 95 पहुंच गई। बाड़मेर और डूंगरपुर में दो-दो, जोधपुर और राजसमंद में एक-एक कोरोना मरीज की और मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 795 हो गई। नये मामलों में सर्वाधिक 111 मामले सीकर में सामने आये है।
इसके अलावा अलवर में 101, कोटा 100, बीकानेर 79, जयपुर 58, बाड़मेर 40, अजमेर 21, झुंझुनूं 19, नागौर 18, डूंगरपुर 16, प्रतापगढ़ 14, बांसवाड़ा नौ, टोंक छह ,दौसा में तीन, चूरू में दो एवं उदयपुर में एक नया मामला सामने आया। राज्य में सर्वाधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या 8013 जोधपुर में हैं।
प्रदेश में कोरोना जांच के लिए अब तक 17 लाख 40 हजार 732 सैंपल लिए गए जिनमें 16 लाख 83 हजार 983 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई हैं जबकि 3654 मामलों की रिपोर्ट अभी आनी शेष हैं। हालांकि राज्य में अब तक 38 हजार 354 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और इनमें 35 हजार 689 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



