राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राज्य में संक्रमितों और मृतकों के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे है। हर दिन इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को एक और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 331 हो गई है।
इसके साथ ही 52 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 13,909 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में एक और संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 331 हो गई है।
केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 144 हो गयी है जबकि जोधपुर में 30, भरतपुर में 26, कोटा में 19, अजमेर में 12 व नागौर में दस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 21 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। शुक्रवार सुबह तक राज्य में संक्रमण के 52 नये मामले सामने आये। इनमें चुरू व झुंझुनू में 13-13, जयपुर में नौ, धौलपुर में पांच, टोंक में चार व हनुमानगढ़ में तीन नये मामले शामिल हैं।
में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



