प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में राज्य में कम से कम दस चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है ।
इसके तहत वह 25 नवंबर से चार दिसंबर तक राज्य में कम से कम 10 आमसभाओं को संबोधित करेंगे।
राजस्थान चुनावों में वसुंधरा के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे ‘महंत’ योगी आदित्यनाथ?
कार्यक्रम के अनुसार मोदी 25 नवंबर को अलवर में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को वह सुबह 11 बजे भीलवाड़ा, दोपहर 12.50 बजे बैणेश्वर धाम डूंगरपुर व दोपहरबाद 3.15 बजे कोटा में आमसभा करेंगे।
इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी 28 नवंबर को नागौर व भरतपुर, तीन दिसंबर को जोधपुर तथा चार दिसंबर को हनुमानगढ़, सीकर व जयपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे।
राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सात दिसंबर को होना है।


Download Android App
Download iOS App




