उदयपुर : भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा उदयपुर में लोक नृत्य एवं कठपुतली प्रशिक्षण शिविर 15 मई से एक माह के लिए आरम्भ होगा।
संस्था के सहायक निदेशक गोवर्धन सामर ने बताया की भारतीय लोक कला मण्डल कलाओं को प्रोत्साहन देने एवं इनका प्रचार-प्रसार करने तथा युवा पीढ़ी को कलाओं से अवगत करा कर आने वाली पीढिय़ों में भी कला को जीवित रखने के उद्देश्य से यह शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में छह वर्ष से अधिक की आयु के बालक बालिकाओं एवं महिलाओं को लोक नृत्यों का प्रशिक्षण,दस्ताना कठपुतली निर्माण, संचालन एवं उनकी नाट्य प्रस्तुति सिखाई जाएगी।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



