राजपूत समाज ने आज पुष्कर में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की पद्मावती फिल्म के विरोध में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने पुष्कर के रामधाम तिराहे पर भंसाली का पुतला फूंककर राज्य सरकार से फिल्म को प्रतिबंधित किए जाने की मांग की। इधर जिले के केकड़ से विधायक एवं संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने भी इस फिल्म का विरोध करते हुए राजपूतों के आंदोलन को जायज बताया।
उन्होंने कहा कि शौर्य और पराक्रम के लिए मशहूर महारानी पद्मावती के नाम पर इतिहास से छेड़छाड़ पूरी तरह गलत है और वे इसकी निंदा करते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



