कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कल मोदी की जगह लेने के लिए जगह जगह पूजा करने में लगे हैं और कही न कही ये काम भी आ रहा है। अब नरेंद्र मोदी से जीतने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया कि राहुल अब पूरी तरीके से मोदी से जीतने के लिए तैयार हैं।
ज्योतिरादित्य का ये बयान उस समय आया है जब मोदी सरकार के बुरे दिन चल रहे हैं। बता दें, दलितों के मुद्दे में हर तरफ मोदी सरकार फंसी हुई है और दलित देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
आगे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राहुल अब प्रधानमंत्री का पद संभालने के लिए तैयार हो चुके हैं। राहुल गांधी पीएम मोदी के बजाय बेहतर विकल्प के रूप में उभरेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष जनता का विश्वास जीतने में सफल होंगे। बता दें मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं और प्रदेश की राजनीति में सिंधिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते नजर आते हैं।
मीडिया से बातचीत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर राहुल गांधी को एकदम तैयार बताया। वहीं जब सिंधिया से वंशवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवालिए लहजे में कहा कि किस पार्टी में वंशवाद नहीं है। मीडिया ने सिंधिया से कांग्रेस की ओर से खुद को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होने की दावेदारी को लेकर भी सवाल किया। इस बारे में सिंधिया ने कहा कि अगर पार्टी मुझ पर विश्वास करके कोई जिम्मेदारी देती है तो मैं उसे निभाने को तैयार हूं। पार्टी के एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं पार्टी की सभी जिम्मेवारियों को निभाऊंगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बात को भी स्वीकार किया कि उनकी पार्टी इस समय सबसे मुश्किल चरण से गुजर रही है। अगर कोई इस बात को स्वीकार नहीं करता तो इसका मतलब है कि वो यहां नहीं किसी ओर देश में जीवनयापन कर रहा है। हम इस बात से अवगत है कि कांग्रेस अपने कठिन समय से गुजर रही है। सिंधिया से पूछा गया कि 2019 चुनाव में ऐसे कौन से अहम मुद्दे होंगे जिन्हें कांग्रेस बीजेपी को घेरेगी। इस सवाल पर सिंधिया ने कहा कि एक मुद्दा नहीं है, मालदीव से लेकर डोकलाम, पेपर लीक, डाटा लीक, महिला सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा व विदेश नीति जैसे अनेक मुद्दे हैं जिन पर केंद्र सरकार को जवाब देना होगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



