Rajasthan: उदयपुर में बड़ी साजिश, रेलवे ट्रेक को बदमाशों ने उड़ाया, 31Oct को मोदी ने किया था लोकार्पण

Summary :

राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार को उदयपुर-असरवा रेलवे पटरी को बदमाशों ने विस्फोटक से उड़ा दिया । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

राजस्थान में रविवार को उदयपुर जिले में एक आंतकी घटना हुई जिसमें उदयुपर-असरवा रेलवे पटरी को बदमाशों ने कथित रूप से उड़ा दिया । इस बात की जानकारी सीनियर अधिकारी ने साझा की है। आपकों बता दें कि यह वहीं रेलवे स्टेशने है जिसका 31 अक्टूबर को अहमदाबाद में उद्घाटन किया था। 
रेलवे की पटरी को बम से उड़ाया, मौके पर पहुंची पुलिस 
मिली जानकारी के मुताबिक  पुलिस ने बताया कि उदयपुर के जावर थाना क्षेत्र के तहत केवड़ा की नाल के पास स्थानीय लोगों ने पटरियों पर जोरदार धमाका सुना और रविवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
#धनबाद, झारखंड #नक्सलियों ने गिरिडीह-धनबाद-गया रेलखंड के चौधरीबांध-चेंगरोहॉल्ट के बीच सोमवार को ...
बदमाशों ने बम से उड़ाया ट्रेक 
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि असरवा-उदयपुर एक्सप्रेस को पटरियों पर व्यवधान के कारण दुर्गापुर तक किया गया है । जावर माईन्स थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि ‘‘स्थानीय लोगों ने हमें सुबह विस्फोट के बारे में सूचित किया। हमें पटरी पर कुछ विस्फोटक मिले हैं और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि तोड़फोड़ समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है।प्रवक्ता ने बताया कि पटरी को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है।

Desk Team