Rajasthan: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई हैं। भाजपा के जिला मंत्री अर्जुन सिंह मईड़ा ने रविवार को पारिवारिक कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान 47 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जो भाजपा के जिला सचिव और जुनाखेड़ा गांव के निवासी थे।

Rajasthan BJP Leader Suicide: शव पर मिले चोट के निशान
दानपुर थाने के सहायक उपनिरीक्षक रमेश चंद के अनुसार शनिवार रात अर्जुन और उनकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गए थे और बाद में उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। उन्होंने कहा कि अर्जुन के बेटे अभिमन्यु की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने यह भी कहा कि शव पर चोट के निशान मिले हैं और मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
Rajasthan: जांच में जुटी पुलिस
अर्जुन सिंह एक कद्दावर नेता थे। उनके द्वारा उठाया गया यह कदम उनके परिजन, समर्थक और साथी राजनेता के लिए हैरान कर देने वाली बात हैं। शुरुआती जानकारी में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कारण बताई जा रही है। लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या का कोई सटीक और स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

दानपुर थाना पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। उनके निधन पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


Download Android App
Download iOS App




