राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा है कि हमने इनकी योजना को विफल कर दिया हैं और जनता सब समझ गई हैं।
गहलोत सरकार का भाजपा पर तीखा वार
श्री गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर योजना (ईआरसीपी) को लेकर आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में आज यहां यह बात कही। उन्होंने कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में भाजपा को कोसते हुए कहा कि इतनी गंभीर घटना हो गई और भाजपा के नेता हैदराबाद चले गए, अब सात दिन बाद उदयपुर श्री कन्हैयाला के घर जा रहे हैं जबकि मैं घटना के दिन जोधपुर के सभी कार्यक्रम छोड़कर जयपुर आया और भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया से बात की कि इस घटना पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है, आइए, श्री कटारिया ने बताया कि वह हैदराबाद जा रहे है। उन्होंने कहा कि इसके बाद मैं खुद उदयपुर जाकर श्री कन्हैयालाल के परिवार से मिला। सात दिन बाद आप कन्हैयालाल के घर जाते हो, यह गंभीर घटना थी और इसमें दोनों मुख्य आरोपियों को तुरंत पकड़ लिया गया और कार्रवाई की गई तथा कोई कमी नहीं रखी गई, लेकिन लोगों को भड़का रहे हो और जगह जगह आंदोलन करा रहे हो, हमने आपकी योजना को विफल कर दिया और आप कुछ नहीं कर पाये, राजस्थान की जनता सब समझ गई।

पीएम एक भी शब्द नहीं बोले रहे- गहलोत
मुख्यमंत्री ने दोहराते हुए कहा ‘‘देश में गंभीर हालात हैं और प्रधानमंत्री से मांग कर रहे है कि आप अपील कर दीजिये शांति की देश के अंदर, आज मुख्यमंत्री अपील करता तो असर पड़ता हैं तो प्रधानमंत्री अपील करे उसका असर नहीं पड़गा क्या। शांति एवं भाईचारे से रहो हिंसा को बर्दाश्त नहीं करुंगा कि अपील करनी है लेकिन प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। कम से कम हैदराबाद में बोल देते, अपनी कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास कर देते। प्रधानमंत्री को शांति की अपील करने में तकलीफ क्या है।’’ उन्होंने कहा कि कितने पत्रकारों एवं लेखकों को जेल में डाल रहे है, एक मजाक बना रखी है, ईडी एवं सीबीआई की धमकियां मिल रही है, मध्यप्रदेश फिर राजस्थान फिर महाराष्ट्र में अब पता नहीं अगली किसकी बारी हैं, यह तो इनका लोकतंत्र है, ये लोकतंत्र के हत्यारे हैं संविधान की धज्जियां उडा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



