राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, कितने स्टूडेंट हुए पास? कौन बना टॉपर?

Rajasthan Board Class 10 Result Topper List

Rajasthan Board Class 10 Result Topper List: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अपना रोल नंबर डालकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा में शामिल हुए छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 94.23 फीसदी बच्चे पास हुए हैं.

कुल 94.23 फीसदी बच्चे पास

बता दें कि राजस्थान बोर्ड की 10वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, इस बार कुल 94.23 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. रिजल्ट के मुताबिक़, 93.63 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, जबकि लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.20 फीसदी सफलता हासिल कर राज्य के परिणाम को साबित किया है।

कितने नंबर आने पर होंगे पास ?

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर भी न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

चेष्टा शर्मा ने राज्य में किया टॉप

चेष्टा शर्मा ने राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने परिवार और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र को राज्य सरकार द्वारा नकद पुरस्कार और एक लैपटॉप दिया जा सकता है।

इन तरीकों से चेक करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के वादे से शेयर बाजार में जोश… सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी में भी बड़ी बढ़त; जानें किन शेयरों में है सबसे ज्यादा हलच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।