राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अपने संक्रमित होने की जानकारी सीएम ने खुद सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, गुरुवार शाम को मैंने अपना कोरोना का टेस्ट करवाया था जो पाॅजिटिव आया है। मेरे हल्के बेहद लक्षण है। अन्य कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा, आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपना कोविड परीक्षण अवश्य करवाएं।
आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 6, 2022
सीएम गहलोत ने आज की थी प्रेस वार्ता
सीएम गहलोत ने आज दोपहर में पंजाब में हुई प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई लापरवाही के मामले को लेकर एक प्रेस कांफ्रेस की थी। राज्य के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में सीएम के साथ कई मीडिया कर्मी और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे थे जो कि सीएम गहलोत के साथ ही बैठे हुए थे। इससे पहले भी सीएम गहलोत कोरोना संक्रमित हो चुकें हैं।
राजस्थान में तेजी से फैल रहा है कोरोना
राजस्थान में बीते 24 घंटों में पांच हजार 16 मामलें सामने आए हैं। जिसमें अलवर में 186, अजमेर में 209, भरतपुर में 70, बूंदी में 9 और बीकानेर में 89 कोरोना के मरीज मिले हैं। राजधानी जयपुर में संक्रमित मामलों की संख्या तीन हजार 246 हो गई है। जबकि उदयपुर में 60 एक्टिव केस मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जयपुर में कोरोना दो गुना स्पीड़ से बढ़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



