देश में कोरोना वायरस को बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा है कि, कोरोना वैक्सीन की दी जाने वाली पहली डोज ही प्रीकॉशन डोज के रूप में दी जाएगी। सरकार ने 10 जनवरी से देश में प्रीकॉशन डोज देने का फैसला किया है। यह डोज सबसे पहले स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि, जो निजी अस्पताल कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में कर रहे हैं, वे अपने कर्मचारियों को अस्पताल में ही टीका लगवा सकते हैं। देश में अभी तक 148 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक दी लगाई जा चुकी है।
66 प्रदिशत आबादी को लग चुकी है वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि, देश की 91 फीसदी वयस्क आबादी ने वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवाली है। उन्होंने कहा, 66 प्रतिशत को पूरी तरह ले टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि, तीन दिनों के भीतर 15 से 18 वर्ष के बच्चो की आयु वर्ग के लिए चलाए गए टीकाकरण के तहत 17 प्रतिशत से अधिक किशोरों को भी पहली खुराक दी जा चुकी हैं।
आज के आंकड़े
देश में आज बीते 24 घंटों में कोरोना के 90,928 नए मामले दर्ज किए गए। आज के मामले आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,51,09,286 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक करीब 200 दिन पहले इतने अधिक मामले सामने आए थे। इस समय देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,85,401 हो गई है।’


Download Android App
Download iOS App



