राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार को विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को रद्द करना चाहिए। गहलोत ने कहा कि इस कानून ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यहां गहलोत ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि किसी को भी अहम् और घमंड नहीं रखना चाहिए। सरकार को इसे रद्द करने के लिए फैसला करना चाहिए।’’
LIVE : CAA के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन, देश के कई हिस्सों में धारा 144 लागू, संभल में फूंकी बस
उन्होंने कहा, ‘‘सीएए ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। विभिन्न कॉलेज, विश्वविद्यालयों में छात्र प्रतिक्रिया में आए हैं, लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं इस कानून की जरूरत नहीं थी। मैंने पहले भी कहा कि ये व्यावहारिक रूप से लागू होने वाला नहीं है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग जनभावना समझने में पूरी तरह असफल हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



